लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने फिर किया बवाल, तिरंगे को जलाकर किया अपमान

लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने फिर किया बवाल, तिरंगे को जलाकर किया अपमान

जब से खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर झूठा और बेबुनियाद आरोप लगाया है, तभी से लगातार खालिस्तान समर्थक भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। भारत को समय-समय पर धमकी देने के साथ ही ये खालिस्तान समर्थक भारत का अपमान करने से भी पीछे नहीं हट रहे। हाल ही में इन खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में बवाल मचाया। 2 अक्टूबर को खलिस्तन समर्थकों के एक समूह ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान इन अलगाववादियों ने भारत विरोधी नारे भी लगाए।

खालिस्तान समर्थकों के इस समूह ने न सिर्फ लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया, बल्कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान भी किया। इन अलगाववादियों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर लगे तिरंगे को उतारकर जला दिया। इतना ही नहीं, दल खालसा यूके नाम के खालिस्तान समर्थक संगठन का नेतृत्व करने वाले गुरचरण सिंह ने भारतीय तिरंगे पर गोमूत्र डालकर भी इसका अपमान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *