निरमा की बड़ी डील, ₹5,654 करोड़ में खरीदेगी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज की 75% हिस्सेदारी

निरमा की बड़ी डील, ₹5,654 करोड़ में खरीदेगी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज की 75% हिस्सेदारी

नयी दिल्ली: निरमा ने देश की दिग्गज फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क की सब्सिडियरी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज की बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है। निरमा ने ग्लेममार्क की कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ की 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। गुरुवार को ग्लेनमार्क के बोर्ड की ओर से इसकी जानकारी दी गई। निरमा ने कंपनी की 75 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 5654 करोड़ रुपये की डील की है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक ये डील पूरी हो जाएगी।

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फॉर्मास्युटिकल्स अपनी अनुषंगी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में 75 हिस्सेदारी निरमा लि. को बेचेगी। यह सौदा 5,651.5 करोड़ रुपये बैठेगा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी ने ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के 91.89 करोड़ शेयर निरमा को बेचने का फैसला किया है। इस डील में 615 रुपये प्रति शेयर पर बात बनी है। आपको बता दें कि ग्लेनमार्क लाइफ साइस का नेट वर्थ 2138 करोड़ रुपये है। ये ग्लेनमार्क फार्मा की मटीरियल सब्सिडियरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *