ट्रूकॉलर ने बुधवार (20 सितंबर) रीब्रांडिंग करते हुए नया ऐप आइकन और लोगो लॉन्च किया है। एंड्रॉयड के गूगल प्ले स्टोर और एपल के ऐप स्टोर में यह बदलाव तुरंत दिखाई देने लगा है। कंपनी ने अपडेट रोलआउट करके ऐप का नया आइकन अपडेट कर दिया है।
रीब्रांडिंग के साथ ही कंपनी ने नया एंटी फ्रॉड फीचर ‘सर्च कॉन्टेक्स्ट’ रोलआउट किया है। इसकी मदद से ऐप में नंबर तीन कलर कैटगरी में दिखाई देगें।
- रिसेंटली नाम चेंज करने वाले यूजर्स का नंबर नीले कलर की स्ट्रिप के साथ दिखाई देगा।
- ऐप में कई बार नाम बदलने वाले यूजर्स का नंबर पीले कलर की स्ट्रिप के साथ दिखाई देगा।
- पिछले 7 दिनों में 3 से अधिक बारे नाम बदलने वाले यूजर्स का नंबर लाल कलर की स्ट्रिप के साथ दिखाई देगा। यह संदिग्ध कैटेगरी में आएंगे, जिसमें वार्निंग लिखा दिखाई देगा।
- तीनों कलर की स्ट्रिप में कॉलर नंबर के बारे में जानकारी भी लिखेगी।