बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री और आरजेडी के सीनियर लीडर चंद्रशेखर ने एक बार फिर रामचरितमानस पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है। जब तक यह पोटेशियम साइनाइड रहेगा, तब तक मैं इसका विरोध जारी रखूंगा।
चंद्रशेखर गुरुवार 14 सितंबर को पटना में बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने सुंदर कांड एक दोहे का जिक्र करते हुए पूछा कि जीभ काटने की कीमत 10 करोड़ रुपए लगाई गई थी। मेरे गले की कीमत क्या होगी?
उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर खुद ही सामाजिक साइनाइड हैं। वे समाज में जहर फैलाने के लिए बेचैन हैं।
मीडिया मेरे पीछे पड़ जाता है- चंद्रशेखर
प्रो. चंद्रशेखर ने कार्यक्रम के दौरान रामचरितमानस के अरण्य कांड की एक चौपाई सुनाई- पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शूद्र न पूजहु वेद प्रवीणा।