रूसी नौसेना के जंगी जहाज चीनी युद्धपोतों के साथ प्रशांत महासागर में 21 दिन से ज्यादा की पेट्रोलिंग के बाद वापस लौट आए हैं। पैसिफिक ओशेन यानी प्रशांत महासागर में गश्त के दौरान जंगी जहाजों के बेड़े ने 13,000 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान ये जहाज अमेरिका के पश्चिमी तट के करीब तक पहुंच गए थे।
इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के युद्धपोतों ने, चीनी नौसेना के जहाजों की एक टुकड़ी के साथ, जापान सागर, ओखोत्स्क सागर, बेरिंग सागर और प्रशांत महासागर का गश्त किया।