जापान ने समुद्र में रेडियोएक्टिव पानी छोड़ना शुरू किया:133 करोड़ लीटर पानी अगले 30 साल रिलीज होगा

जापान ने समुद्र में रेडियोएक्टिव पानी छोड़ना शुरू किया:133 करोड़ लीटर पानी अगले 30 साल रिलीज होगा

जापान ने समुद्र में फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट का रेडियोएक्टिव पानी पैसिफिक महासागर में छोड़ना शुरू कर दिया। जापानी समय के मुताबिक दोपहर 1:03 बजे ये प्रोसेस शुरू किया गया। जापान टाइम्स ने बताया है कि पहले दिन करीब 2 लाख लीटर पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद इसे बढ़ाकर 4.60 लाख लीटर कर दिया जाएगा।

न्यूक्लियर प्लांट को मेंटेन करने वाली कंपनी TEPCO ने बताया कि सबसे पहले सैंपल के तौर पर शुरुआती टैंक से थोड़ा पानी छोड़ा गया। इसके पहले और बाद में सभी कंडीशंस चेक की गईं। इसमें कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई। प्लांट से पानी को रिलीज करने वाला पंप 24 घंटे एक्टिव रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *