23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगेगा, इसरो का चंद्रयान उसके साउथ पोल पर लैंडिंग की कोशिश करेगा। मिशन कामयाब रहा, तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।
चंद्रयान मिशन को ऑपरेट कर रहे इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो के मुताबिक लैंडिंग की प्रोसेस बुधवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर एक्टिवेट की जाएगी। पूरे 20 मिनट बाद यानी शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग होगी।
इसरो ने चंद्रयान को श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 41 दिन बाद चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की प्लानिंग की गई है। इसरो का कहना है कि मिशन के सभी सिस्टम नॉर्मल हैं और उसकी लगातार जांच की जा रही है।