Google Analytics Meta Pixel
बाइडेन जानते हैं व्हाइट हाउस में कोकीन कौन लाया:सीक्रेट सर्विस ने प्रेसिडेंट को नाम सौंपा,

बाइडेन जानते हैं व्हाइट हाउस में कोकीन कौन लाया:सीक्रेट सर्विस ने प्रेसिडेंट को नाम सौंपा,

व्हाइट हाउस में 2 जुलाई को मिले कोकीन के मामले की जांच पूरी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेसिडेंट जो बाइडेन को सीक्रेट सर्विस ने उस शख्स का नाम बता दिया है जो व्हाइट हाउस में कोकीन लाया था। हालांकि, राष्ट्रपति उस शख्स का नाम उजागर करने से बच रहे हैं।

सबसे ज्यादा शक बाइडेन के बेटे हंटर पर जताया जा रहा था। कुछ रिपोर्ट्स में दावा भी किया गया था कि हंटर ड्रग एडिक्ट रह चुके हैं और बहुत मुमकिन है कि वो ही व्हाइट हाउस में कोकीन लेकर आए हों। हालांकि, व्हाइट हाउस इस बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं है।

व्हाइट हाउस कोकीन स्कैंडल पर 2 अमेरिकी वेबसाइट्स ने रिपोर्ट पब्लिश की हैं। ‘द न्यूयॉर्क पोस्ट’ के मुताबिक- व्हाइट हाउस में जो शख्स कोकीन लेकर गया था, उसका नाम सामने आ चुका है और सीक्रेट सर्विस ने अपनी रिपोर्ट प्रेसिडेंट बाइडेन को भी सौंप दी है। दूसरी तरफ ‘सोल्जर ऑफ फॉरच्यून’ ने भी इसी खबर पर मुहर लगाई है। हालांकि, इस रिपोर्ट में बाइडेन फैमिली के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *