Google Analytics Meta Pixel
LoC के पास सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया:पुंछ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे

LoC के पास सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया:पुंछ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज सुबह जॉइंट ऑपरेशन में LoC के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया। ये आतंकी LoC के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। वहीं शाम को भी घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को मार गिराया गया।

जम्मू के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया, ऑपरेशन अभी जारी है। पिछले 24 घंटे में सेना ने जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकवादियों को ढेर किया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुबह मारे गए एक आतंकी की पहचान मुनेसर हुसैन के रूप में की गई है। वो एक खुंखार आतंकवादी और हिज्बुल मुजाहिदीन का डिवीजन कमांडर था।

5 अगस्त को राजौरी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था। इससे पहले कुलगाम में 4 अगस्त को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *