SUV-सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती CNG टाटा पंच लॉन्च

SUV-सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती CNG टाटा पंच लॉन्च

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ तीन कारों को लॉन्च किया। इसमें पंच iCNG, टियागो iCNG और टिगोर iCNG शामिल हैं। माइक्रो SUV सेगमेंट में पंच iCNG ट्विन-सिलेंडर तकनीक से लैस भारत की पहली सबसे सस्ती CNG कार है। इसकी शुरुआती कीमत 7.10 लाख रुपए है और 26 Km/Kg माइलेज का दावा किया जा रहा है।

पंच 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली सबसे सस्ती CNG कार भी है। कंपनी ने सबसे पहले 9 मई 2023 को अल्ट्रोज CNG को ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया था। इसे 2023 ऑटो एक्सपो में अनवील किया गया था। वहीं, टाटा मोटर्स ने फरवरी 2022 में टियागो और टिगोर को सिंगल सिलेंडर के साथ लॉन्च कर CNG सेगमेंट में एंट्री की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *