पुतिन के तख्तापलट की कोशिश करने वाले प्रिगोजिन गायब:बेलारूस के राष्ट्रपति बोले- मॉस्को में होंगे

पुतिन के तख्तापलट की कोशिश करने वाले प्रिगोजिन गायब:बेलारूस के राष्ट्रपति बोले- मॉस्को में होंगे

रूस की बागी प्राइवेट आर्मी वैगनर के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन बेलारूस से जा चुके हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा- प्रिगोजिन अब हमारे देश में नहीं है। वो रूस के सेंट पीटर्सबर्ग या मॉस्को में होंगे। हालांकि, उनकी एक्जेक्ट लोकेशन की जानकारी किसी के पास नहीं है।

रॉयटर्स के मुताबिक, लुकाशेंको ने बताया कि वैगनर यूनिट्स के बेलारूस में शिफ्ट होने को लेकर भी अभी रूस ने कोई फैसला नहीं लिया गया है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, बुधवार को प्रिगोजिन से जुड़ा एक बिजनेस जेट सेंट पीटर्सबर्ग से मॉस्को रवाना हुआ था। इसके बाद ये जेट गुरुवार को दक्षिणी रूस रवाना हो गया। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी कि इसमें प्रिगोजिन सवार थे या नहीं।

रूसी मीडिया बोला- प्रिगोजिन के खिलाफ जांच जारी
इससे पहले बुधवार को रूस के स्टेट टीवी ने प्रिगोजिन के खिलाफ अभी भी कार्रवाई होने का दावा किया था। मीडिया हाउस ने कहा था कि रूस में वैगनर के विद्रोह को लेकर तेजी से जांच जारी है। स्टेट टीवी ने इस दौरान एक वीडियो भी दिखाया था जिसमें रूसी अधिकारी सेंट पीटर्सबर्ग में वैगनर के हेडक्वार्टर और प्रिगोजिन के घर की तलाशी लेते नजर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *