ऋतिक रोशन से नहीं बन रही थी बॉडी:अंत में सलमान खान का मिला सहारा

ऋतिक रोशन से नहीं बन रही थी बॉडी:अंत में सलमान खान का मिला सहारा

ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ऋतिक की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और वे रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे। हालांकि उनके लिए इस फिल्म में काम करना आसान नहीं था। फिल्म में उन्हें अपनी बॉडी पर काफी ज्यादा मेहनत करना पड़ा।

फिल्म में उनका डबल रोल था। दोनों कैरेक्टर को फिजीकली डिफरेंट दिखाना था। ऋतिक को समझ नहीं आ रहा था कि वे इसके लिए किसकी मदद लें। अंत में उन्होंने सलमान खान के अंडर में ट्रेनिंग लेना बेहतर समझा। उन्होंने सलमान के अंडर में ट्रेनिंग ली और ऐसी फिजिक बनाई जिसकी चर्चा काफी समय तक की गई।

फिल्म करने से पहले नर्वस थे ऋतिक
कहो न प्यार है के वक्त ऋतिक रोशन की उम्र 26 साल थी। इसे उनके पिता राकेश रोशन डायरेक्ट कर रहे थे। फिल्म शुरू होने से पहले ऋतिक काफी ज्यादा नर्वस थे।

वे फिल्म में राज और रोहित का डबल रोल कर रहे थे। रोहित जहां एक साधारण लड़का था, वहीं राज का किरदार एक डैसिंग NRI लड़के का था। ऋतिक ने इन दोनों रोल के लिए एक्टिंग और सिंगिंग क्लास जॉइन किया था। अब बात बॉडी बनाने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *