आज यानी मंगलवार (13 जून) को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 418 अंक बढ़कर 63,143 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 114 अंकों की तेजी रही, ये 18,716 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिली है।
MRF का शेयर 1 लाख तक पहुंचा
MRF का शेयर आज 1 लाख का लेवल पार करके 1 लाख 200 रुपए तक पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और ये 1 लाख के नीचे आ गया। आज ये 931.45 (0.94%) बढ़कर 99,900 रुपए पर बंद हुआ। MRF का शेयर भारतीय बाजार में 1 लाख का लेवल छूने वाला पहला शेयर बन गया है।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी
डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 82.41 पर खुला है। कल यानी 12 जून को रुपया 82.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कच्चे तेल की कीमतों में आज भी गिरावट जारी है और ये फिसलकर 72 71.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।