धनबाद में कोयला खदान धंसी, 3 की मौत:कई के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी;

धनबाद में कोयला खदान धंसी, 3 की मौत:कई के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी;

झारखंड के धनबाद में शुक्रवार को बंद पड़े कोयला खदान के धंसने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 साल का लड़का भी शामिल है। घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के झरिया स्थित भौंरा माइंस में सुबह साढ़े 10 बजे की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में सैकड़ों की संख्या में लोग अवैध रूप से कोयला निकालते हैं। आज जब कोयला निकालने का काम चल रहा था, तो अचानक जोरदार आवाज के साथ चाल धंसा और कई लोग इसमें दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने 3 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर, धनबाद के SP संजीव कुमार ने बताया कि BCCL के अवैध खदान ढहने की सूचना मिली है। एक शव बरामद कर लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी कितने लोग अंदर दबे हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हम BCCL की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *