Google Analytics Meta Pixel
अमेरिका में माता-पिता और भाई-बहन की हत्या की:

अमेरिका में माता-पिता और भाई-बहन की हत्या की:

अमेरिका के टेक्सास में 18 साल के लड़के ने अपने माता-पिता, बहन और 5 साल के भाई की हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के लोग नरभक्षी थे और उसे खाने की प्लानिंग कर रहे थे।

आरोपी का नाम सीजर ओलेड है। घटना टेक्सास के नाश शहर की है। इस परिवार के एक परिचित ने पुलिस को फोन करके घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ओलेड को सरेंडर करने के लिए कहा। इसके बाद घर में जाने पर उन्हें 4 शव मिले। इनमें ओलेड के माता-पिता, बड़ी बहन और 5 साल का एक भाई शामिल था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने परिवारों वालों पर कई बार गोलियां चलाईं। इसके बाद वह शवों को खींचकर बाथरूम तक ले गया। पूरे घर में कई जगहों पर खून था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *