इंसान को फिर से चांद पर पहुंचाने की रेस शुरू हो चुकी है। नासा ने एलक मस्क की स्पेस एक्स के बाद अब अरबपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के साथ भी 3.4 बिलियन डॉलर यानी 28 हजार करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।
बेजोस की स्पेस एक्सप्लोरेशन कंपनी ब्लू ओरिजिन ने खुद ये कॉन्ट्रैक्ट मिलने की पुष्टि की है। कॉन्ट्रैक्ट ‘आर्टेमिस v मिशन’ के तहत दिया गया है। जो नासा का इंसान को फिर से चांद पर भेजने का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इससे अमेरिका की दो बड़ी कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन शुरू हो गया है।
नासा को चांद पर जाने के लिए लूनर लैंडर चाहिए
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नासा ने 3.4 बिलियन डॉलर के बदले एक लूनर लैंडर की मांग की है। जो एक 50 फीट के स्पेस क्राफ्ट का हिस्सा होगा। जिसे ब्लू मून कहा गया है। मिशन को 2029 में लॉन्च किया जाएगा। इसके जरिए 4 एस्ट्रोनॉट्स को चांद के सरफेस पर उतारा जाएगा।