Google Analytics Meta Pixel
कांग्रेस के लिए संजीवनी बनी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस के लिए संजीवनी बनी भारत जोड़ो यात्रा

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का एक बड़ा श्रेय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को दिया है। उसने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा बनाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी’ के विमर्श में राहुल गांधी की निकाली गई पदयात्रा ही ‘स्पष्ट विजेता’ साबित हुई है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक के जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी उनमें से 15 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई, जबकि जनता दल (सेक्युलर) को तीन और भारतीय जनता पार्टी ने दो सीट पर जीत दर्ज की हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इन 20 सीट में से कांग्रेस को सिर्फ पांच सीट पर ही जीत मिली थी। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का यह भी मानना है कि इस यात्रा ने कर्नाटक में कांग्रेस के लिए ‘संजीवनी’ का काम किया और कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा किया, जो चुनावी जीत में मददगार रही।

कांग्रेस संगठन के लिए संजीवनी बनी भारत जोड़ो यात्रा- जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के संगठन के लिए संजीवनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *