येदियुरप्पा ने कहा, त्रिशंकु विधानसभा नहीं भाजपा को मिलेगा स्पष्ट जनादेश

येदियुरप्पा ने कहा, त्रिशंकु विधानसभा नहीं भाजपा को मिलेगा स्पष्ट जनादेश

बी.एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि, कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं है। भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिलेगा । येदियुरप्पा ने कहा कि, राज्य में वीरशैव-लिंगायत समुदाय भाजपा के साथ है। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का प्रचार आज शाम को समाप्त हो गया है। सभी दलों के नेताओं को अब मतदान का इंतजार है। जनता किसको अपना नया मुख्यमंत्री चुनती है। किस दल को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलेगा। या फिर रिजल्ट त्रिशंकु आएगा। ऐसे कई सवाल इस वक्त हर गली-मुहल्ले में चर्चा का विषय बने हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि, भाजपा कर्नाटक में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। तो पीछे -पीछे पूर्व मुख्यमंत्री और लिंगायत समुदाय के मजबूत नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि, कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं है। पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि, राज्य में वीरशैव-लिंगायत समुदाय भाजपा के साथ है। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *