यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को लगातार हो रहा है नुकसान

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को लगातार हो रहा है नुकसान

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से ज़्यादा समय बीत चुका है, पर अभी भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। जब यह युद्ध शुरू हुआ था तब लगा था कि रूस आसानी से इसे जीत लेगा। पर एक साल से ज़्यादा समय बीत जाने के बावजूद रूस को इस युद्ध में सफलता नहीं मिली है। सफलता तो दूर की बात है, इस युद्ध में रूस को काफी नुकसान भी हो रहा है।

यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रुसी आर्मी ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए उन पर हमला कर दिया। पुतिन के प्लान के अनुसार रूस कुछ ही दिनों में यूक्रेन पर कब्ज़ा कर लेना चाहता था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है। रूस की शक्तिशाली आर्मी और हथियारों की भरमार के बावजूद रूस को अभी तक इस युद्ध में जीत नहीं मिली और एक साल से भी ज़्यादा समय होने के बावजूद यह युद्ध अभी भी जारी है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की बदौलत यूक्रेन की आर्मी अभी भी डटकर रुसी आर्मी का सामना कर रही है। युद्ध शुरू होने पर जहाँ लग रहा था कि रूसी आर्मी कुछ दिनों में ही जीत हासिल कर लेगी, वैसा बिलकुल भी नहीं हो रहा है। रूस को इस युद्ध में भारी नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *