सूडान में पिछले चार दिन से ज़बरदस्त हिंसा का मंज़र छाया हुआ है। देश की आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच चल रही खूनी जंग से सूडान की राजधानी खार्तूम समेत कई हिस्सों में माहौल काफी बिगड़ गया है। सूडान में हिंसा की वजह से अब तक 200 से ज़्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 1,800 से ज़्यादा लोग इस हिंसा की वजह से घायल हो चुके हैं। सूडान की पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स चाहती है कि उन्हें भी आर्मी का हिस्सा बनाया जाए, पर देश की आर्मी इसके खिलाफ है। इसी वजह से दोनों यक्षों के बीच भीषण लड़ाई चल रही है। बड़ी तादाद में लोग सूडान में फंसे हुए हैं। इनमें कई भारतीय नागरिक भी हैं। हाल ही में सूडान में चल रही हिंसा के बीच फंसे भारतीय नागरिकों के लिए एक और एडवाइज़री जारी की गई है।