चीन और ताइवान में तनाव काफी बढ़ गया है। ताइवान के मीडिया का दावा है कि शनिवार को चीन के 71 सैन्य विमान और 9 जहाज ताइवान की सीमा के आसपास दिखाई दिए हैं।
चीन की दादागीरी खत्म नहीं हो रही है। ड्रैगन धरती से लेकर समुद्र तक अपनी पड़ोसी देशों को लगातार परेशान कर रहा है। अमरीका और ताइवान के साथ आने से चीन इस समय तिलमिलाया हुआ है। बौखलाया चीन अब ताइवान को घेरने की कोशिश में लगा हुआ है। ताइवान के मीडिया का दावा है कि शनिवार को चीन के 71 सैन्य विमान और 9 जहाज ताइवान की सीमा के आसपास दिखाई दिए हैं। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ताइवान ने कहा कि 45 विमानों ने ताइवान की वायुसीमा में प्रवेश भी किया।