भारत और मलेशिया के बीच अब रुपये में हो सकता है व्यापार

भारत और मलेशिया के बीच अब रुपये में हो सकता है व्यापार

भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। दुनियाभर में भारतीय अर्थव्यवस्था पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। तेज़ी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था का एक मज़बूत आधार ग्लोबल ट्रेड यानी कि वैश्विक व्यापार भी है। भारत का कई देशों के साथ व्यापार होता है। इनमें मलेशिया भी शामिल है। हाल ही में दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार के बारे में एक बड़ा फैसला लिया गया है।

हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि अब से भारत और मलेशिया के बीच भारतीय रुपये में व्यापार हो सकता है। इससे पहले दोनों देशों को व्यापार के लिए सामान्य तौर पर अमरीकी डॉलर्स का इस्तेमाल करना पड़ता था। पर अब दोनों देशों के बीच भारतीय रुपये में व्यापार हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *