Google Analytics Meta Pixel
10 महीने बाद जेल से निकले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू

10 महीने बाद जेल से निकले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद आज जेल से रिहा हो गए। वो रोड रेज के एक केस में पटियाला जेल में बंद थे। शनिवार शाम उन्हें जेल से रिहा किया गया।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा हो गए है। शनिवार शाम सिद्धू पटियाला जेल से बाहर निकले। जहां वो करीब 10 महीने से कैद थे। सिद्धू को रोड रेज के एक मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई थी। जिसे पूरा होने पर वो आज जेल से बाहर निकले। सिद्धू से जेल से बाहर आने पर उनके फैंस में खुशी की लहर है। सिद्धू की रिहाई से पहले ही उनके कई पोस्टर सड़कों किनारे लगाए गए थे। जेल गेट पर सिद्धू की रिहाई को लेकर ढोल-ननाड़े बजाए जा रहे थे। उनके जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला सेंट्रल जेल में 317 दिन रहे।

जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने सबसे पहले किया ये कामरोड रेज केस में कैद की सजा पूरी कर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला सेंट्रल जेल से शनिवार शाम 6 बजे रिहा हुए। जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने सबसे पहले धरती को प्रणाम किया। उनकी रिहाई का वीडियो भी सामने आाय है। जिसमें सिद्धू जेल से निकलने के बाद धरती को प्रणाम करते नजर आ रहे हैं। साथ ही जेल के बाहर जुटे समर्थकों को सिद्धू ने प्रणाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *