ममता बनर्जी पर भड़के गिरिराज सिंह बोले – हावड़ा नहीं पूरे बंगाल में है भय का वातावरण

ममता बनर्जी पर भड़के गिरिराज सिंह बोले – हावड़ा नहीं पूरे बंगाल में है भय का वातावरण

आज शुक्रवार को फिर हावड़ा में हुई हिंसा में कई लोगों को घायल होने की खबर है। इस पर केंद्रीय मंत्री मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कड़ा नियाना साधते हुए कहाकि, केवल हावड़ा नहीं पूरे बंगाल में भय का वातावरण बना हुआ था।

इस बार की रामनवमी पर तमाम सुरक्षा के इंतजामात करने के बाद भी देश के कई शहरों में हंगामा हो गया। गुजरात, महाराष्ट्र्, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित दक्षिण के राज्यों में भी हिंसक झड़प की घटनाएं हुई। पश्चिमी बंगाल के दो शहरों में जबरदस्त हिंसा हुई। इस में उत्तर दिनाजपुर जिले डालखोला और हावड़ा के शिबपुर में दो समुदायों में झड़प के बाद हिंसा हुई और पत्थरबाजी भी हुई। कई वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया। आज शुक्रवार को फिर हावड़ा में हुई हिंसा में कई लोगों को घायल होने की खबर है। वैसे तो कुछ भाजपा शासित प्रदेशों में भी रामनवमी पर हिंसा हुई। पर केंद्रीय मंत्री मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कड़ा नियाना साधते हुए कहाकि, केवल हावड़ा नहीं पूरे बंगाल में भय का वातावरण बना हुआ था। ममता बनर्जी जो भाषण दे रही थी वो देश को शर्मसार करने वाला है। तुष्टीकरण की हद है। जिस समय उनका बयान आया उसके बाद ही आगजनी की ख़बरे शुरू हुई। बंगाल में ममता बनर्जी ने ऐसा माहौल बना दिया है जैसे इस्लामिक स्टेट हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *