कर्नाटक के बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उनके ठिकाने से बीते दिनों 8 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ था। बीते दिनों विधायक के बेटे को 40 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया था।
कर्नाटक के भाजपा विधायक मदल विरुपाक्षप्पा को
सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। मदल विरुपाक्षप्पा रिश्वतखोरी के केस में फंसे थे। बीते दिनों उनका बेटा 40 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ था। जिसके बाद लोकायुक्त द्वारा विधायक के ठिकानों पर हुई छापेमारी में 8 करोड़ से ज्यादा रुपए कैश बरामद किए गए थे। रिश्वतखोरी का यह मामला सामने आते ही राज्य की सियासत में भूचाल मच गया था। कांग्रेस ने प्रदेश भर में इस मामले के विरोध-प्रदर्शन किया था। रिश्वतखोरी के इस मामले में विधायक का बेटा और उसके करीबी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। बेटे के रंगेहाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार होने के बाद भाजपा विधायक पर भी गिरफ्तारी की तलवार से पहले से लटक रही थी। लेकिन कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें 5 लाख के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी थी। ऐसे में भाजपा विधायक की गिरफ्तारी में देरी हुई।