Google Analytics Meta Pixel
भाजपा के OBC दांव का सीएम गहलोत ने दिया जवाब, कहा – मैं और बघेल दोनों ओबीसी पर कांग्रेस ने बनाया है हमें CM

भाजपा के OBC दांव का सीएम गहलोत ने दिया जवाब, कहा – मैं और बघेल दोनों ओबीसी पर कांग्रेस ने बनाया है हमें CM

दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम में भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम अशोक गहलोत कहा कि, कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों में वे और उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल दोनों ही ओबीसी समुदाय से हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहाकि, पूर्व सीएम ने मुझे कभी छोटा आदमी तो कभी कुछ और कहते रहे हैं, मैं ओबीसी समुदाय से आता हूं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी और संसद से अयोग्य ठहराने के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया है। पर भाजपा इस मौके को भुनाने से चूकना नहीं चाहती है। भाजपा 6 अप्रैल से देशभर में अभियान चलाने जा रही है, जिसमें वह जनता को बताएगी कि, राहुल गांधी ने ओबीसी के नेता की बेइज्जती की है। भाजपा की ओबीसी पिच का मुकाबला करते हुए रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, वह ओबीसी समुदाय से ही आते हैं और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों में वे और उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल दोनों ही ओबीसी समुदाय से हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि, मैं माली सैनी समुदाय से हूं। और विधानसभा में समुदाय से सिर्फ एक विधायक है, वह मैं खुद हूं लेकिन मैं राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं। राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने के बाद कांग्रेस देशभर में धरना प्रदर्शन कर रही है। सभी राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालयों पर सत्याग्रह किए जा रहे हैं। दिल्ली के राजघाट पर भी बड़ा सत्याग्रह किया गया। राजघाट पर कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम में भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम अशोक गहलोत कहा,कि, उसे लोगों को बताना चाहिए कि नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चोकसी ओबीसी समुदाय से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *