Google Analytics Meta Pixel
अमेरिकी बैंक को बचाने के लिए ‘यस बैंक’ जैसा फॉर्मूला

अमेरिकी बैंक को बचाने के लिए ‘यस बैंक’ जैसा फॉर्मूला

भारत के यस बैंक की तरह अमेरिका के फर्स्ट रिपब्लिक को डूबने से बचाने के लिए अमेरिका के 11 बड़े बैंक आगे हैं। ये बैंक्स फर्स्ट रिपब्लिक में 30 बिलियन डॉलर (करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए) का निवेश करेंगें। ताकि डिपॉजिटर्स को पैसे निकालने में दिक्कत न हो। इन 11 बैंकों में जेपी मॉर्गन, सिटीग्रुप, बैंक ऑफ अमेरिका, वेल्स फार्गो, मॉर्गन स्टेनली, US बैंकॉर्प, ट्रुइस्ट फाइनेंशियल, PNC फाइनेंशियल शामिल हैं।

जेपी मॉर्गन, बैंक ऑफ अमेरिका, सिटीग्रुप और वेल्स फार्गो ने 5-5 बिलियन डॉलर की फंडिंग कर रहा है। वहीं, गोल्डमैन सैच और मॉर्गन स्टैनले 2.5 बिलियन डॉलर की मदद देंगे। बाकी के बैंक भी छोटी-मोटी पूंजी लगाएंगे। इससे पहले रविवार को फर्स्ट बैंक ने बयान जारी कर बताया था कि उसे जेपी मॉर्गन और फेडरल रिजर्व से 70 बिलियन डॉलर के फंड का एक्सेस मिल गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *