Google Analytics Meta Pixel
TCS के MD-CEO ने किया रिजाइन:राजेश गोपीनाथन की जगह कंपनी ने के. कृतिवासन को नया CEO बनाया

TCS के MD-CEO ने किया रिजाइन:राजेश गोपीनाथन की जगह कंपनी ने के. कृतिवासन को नया CEO बनाया

TCS के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) राजेश गोपीनाथन ने रिजाइन कर दिया है। इस बात की जानकारी IT सर्विसेस कंपनी TCS ने गुरुवार (16 मार्च) को एक स्टेटमेंट जारी कर दी है। कंपनी ने स्टेटमेंट में यह भी बताया है कि राजेश गोपीनाथन की जगह के. कृतिवासन को TCS का नया CEO नियुक्त किया गया है, जो आज से ही कंपनी के इस पद की कमान संभालेंगे।

गोपीनाथन ने TCS में 22 साल काम किया
कृतिवासन वर्तमान में कंपनी के प्रेसिडेंट और बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस और इंश्योरेंस (BFSI) बिजनेस ग्रुप के ग्लोबल हेड भी हैं। वे कंपनी में 34 सालों से काम कर रहे हैं। वहीं गोपीनाथन ने 22 साल काम करने के बाद कंपनी को अलविदा कहा है। उन्होंने 6 साल तक कंपनी के MD और CEO का पद संभाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *