भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव रविवार को अंबाला कैंट पहुंचे। यहां हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने अंबाला के मशहूर गोलगप्पों का स्वाद चखा।
पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव यमुनानगर में पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के उपरांत अंबाला कैंट पहुंचे थे। यहां अनिल विज ने भाजपा की त्रिपुरा और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में जीत की बधाई दी। इस दौरान अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।
विज ने किया अंबाला के गोलगप्पों का जिक्र
गृह मंत्री अनिल विज स्वयं अपनी गाड़ी में बिप्लब देव को अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचे। यहां विज ने भाजपा प्रभारी को अंबाला के गोलगप्पों का जिक्र किया तो दोनों का खाने का मन बन गया। दोनों ने रेलवे स्टेशन पर ही एक साथ गोलगप्पों का स्वाद चखा। इसके उपरांत प्रभारी नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से रवाना हुए।