मोरक्को में खेला जा सकता है फीफा वर्ल्ड कप 2030

मोरक्को में खेला जा सकता है फीफा वर्ल्ड कप 2030

फीफा वर्ल्ड कप की बिड में अब एक और नया देश शामिल हो गया है। 2030 फीफा वर्ल्ड कप के लिए बिड ली जा रही है। इसमें अब स्पेन और पुर्तगाल के साथ मिलकर मोरक्को भी मेजबानी कर सकता है।

इससे पहले यूक्रेन, स्पेन और पुर्तगाल के साथ मिल कर बिड करने वाला था। लेकिन, रूस के खिलाफ जंग की वजह से यूक्रेन का रुख स्पष्ट नहीं हुआ है। यूक्रेन के फुटबॉल एसोसिएशन में जंग को लेकर चिंता भी बनी हुई है।

वर्ल्ड कप की मेजबानी यूरोप और अफ्रीका को साथ लाएगी – मोहम्मद VI
अफ़्रीकी देश मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने कहा कि, मोरक्को ने फैसला किया है कि वह स्पेन और पुर्तगाल के साथ मिल कर 2030 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने के लिए बिड करेगा। यह पार्टनरशिप यूरोप और अफ्रीका को साथ लाएगी। हम अपना बेस्ट देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *