विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा। ब्रेबोर्न स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु 138 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में वॉरियर्ज ने 13 ओवर में बगैर विकेट खोए टारगेट हासिल कर लिया।
यूपी की कप्तान एलिसा हीली ने 96 रन बनाए। पहली पारी में टीम से सोफी एक्लेस्टन ने 4 और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए थे।
बेंगलुरु की लगातार चौथी हार
विमेंस प्रीमियर लीग में बेंगलुरु की टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। टीम को यूपी से पहले मुंबई, दिल्ली और गुजरात ने भी हराया। वहीं, वॉरियर्ज की यह 3 मैचों में दूसरी जीत है। टीम को दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली और गुजरात के खिलाफ उन्होंने मुकाबला जीता था।