Google Analytics Meta Pixel
अफगानिस्तान में गवर्नर पर हमला:बाख प्रांत के ऑफिस में सुसाइड ब्लास्ट

अफगानिस्तान में गवर्नर पर हमला:बाख प्रांत के ऑफिस में सुसाइड ब्लास्ट

अफगानिस्तान के बाख प्रांत में गुरुवार को गवर्नर मोहम्मद दाउद मुज्जमिल के दफ्तर पर फिदायीन हमला हुआ। इसमें मुज्जमिल की मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन IS के खोरासान ग्रुप ने ली है। मुज्जमिल का दफ्तर बाख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में है।

अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद शाहीन ने एक बयान में कहा- फिलहाल, हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक कुछ लोग अपनी समस्याओं को लेकर मुज्जमिल से मिलने पहुंचे थे। इन्हीं में से कोई फिदायीन हमलावर था। मामले की जांच की जा रही है।

दाउद मुज्जमिल तालिबान के टॉप लीडर्स में से एक थे। यही वजह है कि उन्हें बाख जैसे अशांत प्रांत की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दाउद को तालिबान के सबसे काबिल पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटर्स में से एक माना जाता था। यही वजह है कि उन्हें सबसे पहले नांगरहार प्रॉविंस की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहां जब उन्होंने हालात काबू कर लिए तो उन्हें बाख भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *