Google Analytics Meta Pixel
PM और गृहमंत्री से क्यों मिलना चाहते हैं Bhupesh Baghel?

PM और गृहमंत्री से क्यों मिलना चाहते हैं Bhupesh Baghel?

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार ने आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का सर्वे नहीं कराया तो राज्य सरकार स्वयं यह सर्वेक्षण कराएगी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सभी पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास मुहैया कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। केन्द्र सरकार योजना के पात्र हितग्राहियों का सर्वे नहीं कराती है तो राज्य सरकार एक अप्रैल से 30 जून के बीच स्वयं सर्वेक्षण कराएगी।’’ बघेल ने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार को हमारा सुझाव है कि देश में पिछले 12 साल में बने पक्के मकानों, शेष कच्चे मकानों, एक कमरे वाले मकानों, शौचालय निर्माण योजना, उज्ज्वला गैस योजना, किसानों की आय दोगुनी करने, शत-प्रतिशत घरों के विद्युतीकरण आदि योजनाओं की ताजा स्थिति का आकलन किया जाए।’’ उन्होंने कहा कि भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ताजा जानकारी होने आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *