चीन की संसद नेशनल पीपल्स कांग्रेस ने रविवार को अपनी सालाना बैठक की शुरुआत कर दी है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसके ओपनिंग सेशन में हिस्सा लिया। चीन ने इस साल अपने डिफेंस बजट में 7.2% की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इसके लिए वहां की कम्युनिस्ट सरकार ने बाहरी चुनौतियों का हवाला दिया है।
साल 2023 में चीन अपने रक्षा बजट पर 18 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगा। जो भारत के डिफेंस बजट से लगभग 3 गुना ज्यादा है। बैठक हफ्ते भर तक जारी रहेगी, जिसमें चीन की सरकार में बैठे मंत्रियों के तबादले किए जाएंगे। साथ ही कई नियुक्तियां भी होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में शी जिनपिंग का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया जाएगा।