भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला एक मार्च से होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मुकाबले के लिए भारतीय खिलाड़ियों इंदौर पहुंचने लगे हैं। शनिवार दोपहर तक पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल इंदौर पहुंचे। शाम तक शेष खिलाड़ी भी पहुंच जाएंगे, क्योंकि रविवार दोपहर को टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन है।
गिल कर सकते हैं ओपनिंग
शुरुआती दो टेस्ट में टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने पिछली तीन पारियों में महज 18 रन ही बनाए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इंदौर टेस्ट में केएल राहुल की जगह शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।