Google Analytics Meta Pixel
कांग्रेस का 85वां अधिवेशन:नहीं होगा CWC का चुनाव, खड़गे को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार

कांग्रेस का 85वां अधिवेशन:नहीं होगा CWC का चुनाव, खड़गे को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार

रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। इसमें शामिल होने देशभर से कांग्रेस नेता पहुंचे हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी अधिवेशन में शामिल हुए। स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि CWC का चुनाव नहीं होगा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसम्मति से दिया गया है। पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महंगाई, बेरोजगारी और अडानी मसले को लेकर केंद्र पर तंज कसा।

सब्जेक्ट समिति की बैठक में राजनीतिक, आर्थिक और विदेशी मामले, कृषि, युवा शिक्षा, रोजगार, सामाजिक कल्याण, सशक्तिकरण के विषयों पर बात हुई। इस पर राजनीतिक प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।

शुक्रवार सुबह से चल रही अनिश्चितता की खबरों के बाद दोपहर करीब 3 बजे सोनिया गांधी और राहुल गांधी विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेताओं ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *