Google Analytics Meta Pixel
धनुष ने पेरेंट्स को गिफ्ट किया 150 करोड़ का बंगला:

धनुष ने पेरेंट्स को गिफ्ट किया 150 करोड़ का बंगला:

साउथ सुपरस्टार धनुष ने अपने पेरेंट्स के लिए चेन्नई में एक बंगला खरीदा है। उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन का ये घर अपने माता-पिता को तोहफे में दिया है। महाशिवरात्रि के मौके पर धनुष ने इस नए घर का गृह प्रवेश किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष के इस आलीशान बंगले की कीमत करोड़ों में है।

150 करोड़ रुपये है घर की कीमत
धनुष के फैन पेज ने गृह प्रवेश सेरेमनी की कई फोटोज शेयर की हैं। शेयर की गई तस्वीरों में धनुष ब्लू कुर्ता और व्हाइट पजामा पहने नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पिता ने ब्लू शर्ट और क्रीम मुंडू(पारंपरिक पोशाक) पहना है। धनुष की मां ने ब्लू और पिंक साड़ी कैरी की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष के इस घर की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *