Google Analytics Meta Pixel
SHO बोले-सबूत मिटाने के लिए मुस्लिम युवकों को जलाया

SHO बोले-सबूत मिटाने के लिए मुस्लिम युवकों को जलाया

दो मुस्लिम युवकों को बोलेरो में जिंदा जलाने के मामले में राजस्थान पुलिस मुश्किलों में फंसती जा रही है। अब भरतपुर के गोपालगढ़ थाने के एसएचओ राम नरेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे यह कहते दिख रहे हैं कि सबूत मिटाने के लिए जुनैद और नासिर को जलाया गया। पिटाई से एक की मौत तो पहले ही हो चुकी थी। मृतक जुनैद राजस्थान पुलिस का इनामी बदमाश था।

बताया जा रहा है कि वीडियो 3 दिन पहले का है। यह एक चैनल का स्टिंग ऑपरेशन था। जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। एसएचओ ऑफ द रिकॉर्ड रिपोर्टर से कह रहे हैं कि जुनैद की 5 मामलों में तलाश थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *