छत्तीसगढ के मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट वॉर छिड़ी हुई है। दोनों एक दूसरे के कार्यकाल को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डॉ रमन सिंह के लिए ठाकुर साहब संबोधन के साथ पोस्ट लिख रहे हैं तो डॉक्टर रमन सिंह के ट्विटर पर दाऊजी लिखकर भूपेश बघेल के लिए पोस्ट की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में हाल ही में नक्सल हिंसा में मारे गए भाजपा नेताओं की जांच का मामला, कांग्रेस सरकार द्वारा लिया गया कर्ज, डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डॉ रमन सिंह को ठाकुर साहब कहते हुए लिख रहे हैं कि छत्तीसगढ़ का बुरा हाल आपके लूट खसोट की वजह से था , उन्होंने डॉ रमन सिंह से यह भी पूछा है कि क्या उन्हें एनआईए पर भरोसा नहीं है।
CM भूपेश बघेल के शब्द
विश्व आदिवासी दिवस के दिन अपने आदिवासी अध्यक्ष को हटाने वाले, पूरे आदिवासी नेतृत्व को हाशिए पर धकेलने वाले छत्तीसगढ़ भाजपा के ‘सर्वे सर्वा’ – “ठाकुर साहब” बताइए कि आपके 15 वर्षों में अधिकारी फूल छाप थे क्या?