Google Analytics Meta Pixel
इंजन बंद करने से हुआ नेपाल विमान हादसा:जांच में खुलासा

इंजन बंद करने से हुआ नेपाल विमान हादसा:जांच में खुलासा

नेपाल के पोखरा में 15 जनवरी को येति एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 5 भारतीयों समेत 72 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस हादसे की प्राइमरी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि फ्लाइंग पायलट ने लैंडिंग के लिए कॉकपिट में लगे फ्लैप लीवर की जगह गलती से इंजन की पावर सप्लाई बंद कर दी थी।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जब एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) ने लैंडिंग के लिए मंजूरी दी, तब फ्लाइंग पायलट ने दो बार कहा था कि इंजन में कोई पावर सप्लाई नहीं हो रही है।

येति एयरलाइंस की फ्लाइट 691 ने काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट से निकली थी। लैंडिंग से कुछ सेकंड्स पहले पोखरा के पुराने और नए एयरपोर्ट के बीच सेती नदी में गिर गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *