Google Analytics Meta Pixel
छंटनी के बीच जुकरबर्ग का सिक्योरिटी अलाउंस बढ़ाया गया

छंटनी के बीच जुकरबर्ग का सिक्योरिटी अलाउंस बढ़ाया गया

मेटा ने अपने CEO और को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का सिक्योरिटी अलाउंस को ‘उचित और जरूरी’ बताते हुए 40 लाख डॉलर (करीब 33 करोड़ रुपए) से बढ़ाकर 1.4 करोड़ डॉलर (करीब 115 करोड़ रुपए) कर दिया है। जुकरबर्ग वर्तमान में 63 अरब डॉलर से अधिक की नेटवर्थ के साथ फोर्ब्स की लिस्ट में 16वें स्थान पर हैं। साल 2021 में उन्हें कॉम्पेनसेशन के तौर पर 2.7 करोड़ डॉलर दिए गए। 2022 के लिए उनके कॉम्पेनसेशन की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

कर्मचारियों को निकालने के बीच अलाउंस बढ़ाया
सिक्योरिटी अलाउंस को बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब कंपनी आने वाले हफ्तों में और कर्मचारियों को निकालने का प्लान कर रही है। मेटा ने पिछले साल नवंबर में 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। कंपनी के 18 साल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी हुई था। मार्क जुकरबर्ग ने इसकी वजह गलत फैसलों से रेवेन्यू में आई गिरावट को बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *