ओडिशा के संबलपुर में राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था के विरोध में कलेक्टर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे राज्य के नेता विपक्ष जयनारायण मिश्रा ने महिला पुलिस इंस्पेक्टर को धक्का दे दिया। इस विवाद का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है।
इंस्पेक्टर ने कहा- जयनारायण ने मुझ पर रिश्वत का आरोप लगाया
इंस्पेक्टर प्रधान ने बताया- जब भाजपा कार्यकर्ता कलेक्टर के परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तब मैंने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान जयनारायण मेरे सामने आए और पूछने लगे की मैं कौन हूं। जब मैंने अपनी पहचान बताई तो उन्होंने मुझ पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया और मुझे डकैत कहा। मैंने जयनारायण से पूछा की वह मुझ पर ऐसे आरोप क्यों लगा रहे हैं तो उन्होंने मेरा चेहरा पकड़ कर धक्का दे दिया।