रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीबीसी के इंडियन ऑफिस पर इनकम टैक्स की रेड पर केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। मीडिया से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा उसे कुचल दिया जाएगा। बीबीसी के ऑफिस पर आयकर विभाग की रेड के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा- ”जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा उसको कुचल दिया जाएगा। आज यदि कांग्रेस पार्टी आवाज उठाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होती है। क्षेत्रीय दल के लोग आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होती है।” बघेल ने कहा कि इस दौर में जो आवाज उठा सकते हैं उसका स्वागत है।