Google Analytics Meta Pixel
WPL ऑक्शन में मंधाना सबसे महंगी:87 खिलाड़ियों पर लगी 59.5 करोड़ की बोली,

WPL ऑक्शन में मंधाना सबसे महंगी:87 खिलाड़ियों पर लगी 59.5 करोड़ की बोली,

पहली विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन खत्म हो चुका है। मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई नीलामी में भारत की बैटर स्मृति मंधाना सबसे महंगी रहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड नेटली सीवर ब्रंट सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। दोनों को 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा गया।

सोमवार को करीब 6 घंटे चली नीलामी में 87 खिलाड़ी खरीदी गईं। इनमें 30 विदेशी और 57 भारतीय खिलाड़ी शामिल रहीं। दिल्ली, गुजरात और बेंगलुरु ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। जबकि यूपी ने सबसे कम 16 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।

पांच टीमों ने ऑक्शन में 59 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए। कुल 20 खिलाड़ी करोड़पति बनीं, इनमें 10 विदेशी और 10 भारतीय रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *