तुर्किये-सीरिया में 33 हजार से ज्यादा मौतें:

तुर्किये-सीरिया में 33 हजार से ज्यादा मौतें:

तुर्किये और सीरिया में भूकंप से खतरनाक तबाही मची है। दोनों ही देशों में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 33,179 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 78 हजार के पार हो गई है। इसी बीच तुर्किये के 8 प्रान्त से लूटपाट के आरोप में 98 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 42 लोग हताय प्रांत के हैं। वहीं तुर्किये में 62 बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर्स को भी हिरासत में लिया है। अदाना शहर में भूकंप के चलते ढही इमारतों को देखते हुए कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

दूसरी तरफ, UN की मदद भेजने वाले इकाई के चीफ मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा- भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा दो गुना हो सकता है। जैसे-जैसे मलबा हटेगा, शव बरामद होंगे। रेस्क्यू ऑपरेशन फाइनल स्टेज में है। लेकिन हम नहीं जानते की इसे कब रोका जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *