Google Analytics Meta Pixel
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में जीता इंग्लैंड:

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में जीता इंग्लैंड:

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के पार्ल में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 14.3 ओवर में ही 3 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। 30 बॉल पर नाबाद 40 रन बनाने वाली नेटली सीवर ब्रंट प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

पावरप्ले में विंडीज ने नहीं खोया विकेट
ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। उन्होंने पावरप्ले में अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने 6 ओवर में बगैर नुकसान के 47 रन बना लिए थे फिर 7वें ओवर स्टेफनी टेलर 15 बॉल में 3 रन की बेहद धीमी पारी खेलकर आउट हो गईं। 11वें ओवर में 69 रन के स्कोर पर मैथ्यूज सोफी एक्लेस्टोन का शिकार हो गईं। मैथ्यूज ने 42 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *