रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह को सोशल मीडिया में फर्जी एकाउंट बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगे गए हैं। इस बात की जानकारी लगते ही रमन सिंह ने अपने ऑफिशियल पेज से अपील करते हुए कहा गया है कि कोई इस तरह के मैसेज से छलावे में नहीं आए। वहीं, दूसरी तरफ इन मामले को लेकर राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। सोशल मीडिया में रमन सिंह की फर्जी आईडी के मामले में भूपेश बघेल ने हमला करते हुए कहा कि ‘ठग के साथ ठगी’। भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर हमला करते हुए कहा कि ठग सिंह भी ठगा गया।