Google Analytics Meta Pixel
प्रकाश राज का विवेक अग्निहोत्री पर फूटा गुस्सा

प्रकाश राज का विवेक अग्निहोत्री पर फूटा गुस्सा

साउथ एक्टर प्रकाश राज ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्हें ऑस्कर क्या भास्कर भी नहीं मिलेगा। दरअसल प्रकाश हाल ही केरल में हुए मातृभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ लेटर्स में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने फिल्म की आलोचना की और इसे बकवास फिल्म बताया है।

द कश्मीर फाइल्स सबसे नॉनसेंस फिल्म है

प्रकाश राज ने इवेंट में कहा, ‘द कश्मीर फाइल्स सबसे नॉनसेंस और बकवास फिल्मों में से एक है, लेकिन हम जानते हैं कि इसे किसने प्रोड्यूस किया है। इंटरनेशनल जूरी तक ने उन पर थूक दिया। वे अब भी बेशर्म हैं। इस फिल्म का डायरेक्टर पूछ रहा है कि मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा है? उसे तो भास्कर भी नहीं मिलेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *