Google Analytics Meta Pixel
भागवत के बयान पर मुख्यमंत्री का हमला:कहा-अब ब्राह्मणों के खिलाफ बात हो रही है

भागवत के बयान पर मुख्यमंत्री का हमला:कहा-अब ब्राह्मणों के खिलाफ बात हो रही है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-RSS के प्रमुख मोहन भागवत के जाति बनाने के लिए पंडितों को जिम्मेदार बताने वाले बयान पर विवाद जारी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बयान के बाद हिंदूवादी-जातीय संगठनों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, इन संगठनों ने उनके पिता के खिलाफ एफआईआर कराई थी। मैंने उनकी गिरफ्तारी कराई। अब अगर ब्राह्मणों के खिलाफ बोला जा रहा है तो वे संगठन चुप क्यों हैं?

रायपुर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, एक तरफ मोहन भागवत कहते हैं कि जाति पंडितों ने बनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, यह जीवन जीने की शैली है। अब तो मैं कहना चाहुंगा की बहुत से लोग एफआईआर कराते थे पहले। मेरे पिताजी के लिए खिलाफ एफआईआर कराया, उसमें तो मैंने उनकी गिरफ्तारी भी कराई। अब वो तथाकथित संगठन चुप क्यों हैं। अगर ब्राह्मणों के खिलाफ इस तरह की बात हो रही है तो वे संगठन चुप क्यों हैं। मुख्यमंत्री ने जाति बनने की अपनी व्याख्या भी दी है। उन्होंने कहा, बात यह भी है कि जाति, “ज्ञाति’ शब्द से बनी है। तो जो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *