अडाणी ग्रुप ने अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट के 31 दिसंबर 2022 को खत्म तीसरी तिमाही (Q3FY23) के रिजल्ट अनाउंस कर दिए हैं। इस तिमाही में अडाणी ग्रीन एनर्जी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल करीब 110% बढ़कर 103 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में अडाणी ग्रीन एनर्जी का नेट प्रॉफिट 49 करोड़ रुपए रहा था।
अडाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट 16% घटा
Q3FY23 में अडाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 16% घटकर 1,315 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में अडाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट 1,479 करोड़ रुपए रहा था। ऑपरेशन से अडानी पोर्ट्स का रेवेन्यू 17.5% (YoY) बढ़कर Q3FY23 में 4,786.17 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में यह 4,072 करोड़ रुपए था।